राम मंदिर दान गबन मामला: विनय कटियार बोले, ‘दोषियों को बख्शा न जाए, सब चोर हैं
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े राम मंदिर आंदोलन के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है
अयोध्या: राम मंदिर दान राशि के कथित गबन मामले को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार का एक बड़ा और तल्ख बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह कोई हल्का-फुल्का मामला नहीं है क्योंकि राम मंदिर आंदोलन से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और इसके लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है, यहाँ तक कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भी इस मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
कटियार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ”अगर किसी ने इस मामले में गड़बड़ी की है तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए, ये जितने भी हैं, सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो।
इसे भी पढ़ें: BJP का दावा, रवनीत सिंह बिट्टू पर हमला: प्रदर्शनकारियों ने फेंके अंडे
उन्होंने किसी ‘गोपाल जी’ का नाम लेते हुए भी नाराजगी जताई और कहा कि पता नहीं इसे किसने भेजा और यह कहाँ से आया ऐसे सभी लोग कल से परसों तक या तो यहाँ से भाग जाएंगे या जेल के अंदर होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपए गायब होने का गंभीर आरोप लगाया था जिसे कटियार ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि अखिलेश कभी-कभी समझदारी से बाहर होकर बिना किसी ठोस प्रमाण और तथ्यों के बयान दे देते हैं जो कि अनुचित है, लेकिन अब उन्होंने खुद निष्पक्ष जांच और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की वकालत की है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
