अलीगढ़। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने फैज़ खान के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी के आवास पर AK-47 और हैंड ग्रेनेड होने तथा दिल्ली में दंगा कराने जैसे गंभीर आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे हैं।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि यदि फैज़ खान ने इस तरह के बयान दिए हैं, तो जनता को यह जानने का अधिकार है कि इन आरोपों का आधार क्या है और इनके समर्थन में कौन-से ठोस प्रमाण मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारधाराओं का विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी भी व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करना आवश्यक है। बिना प्रमाण ऐसे दावे करना जनता के बीच भ्रम पैदा कर सकता है।
सागर सिंह तोमर ने सरकार से मांग की कि इस मामले का संज्ञान लेकर आरोपों और संबंधित बयान की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। देश को नफरत और भ्रम नहीं, बल्कि सच्चाई, निष्पक्षता और जवाबदेही चाहिए।
बता दें कि हाल ही में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल वीडियो में डॉ फैज़ खान नामक एक व्यक्ति लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लेकर गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।