एकनाथ शिंदे के ‘ट्रेलर’ वाले बयान पर संजय राउत ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें ‘बेईमान’ और ‘धोखेबाज़’ करार दिया और लोगों से उनकी बातों को गंभीरता से न लेने की अपील की
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हालिया बयान “यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है” पर पलटवार करते हुए शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने उन पर तीखा हमला बोला है।
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों को एकनाथ शिंदे की बातों को इतनी गंभीरता से लेना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने शिंदे को एक ‘बेईमान’ नेता करार देते हुए कहा कि वे कोई महान व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने कोई बड़ा काम किया हो।
राउत ने पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी का उदाहरण देते हुए कहा कि ये सभी ऐसे बेईमान लोग हैं जिन्होंने अपने ही दल और अपने ही लोगों को धोखा दिया है।
उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि जब तक ये लोग सत्ता में बने हुए हैं और जब तक इनके हाथों में पैसा और ताकत है, तब तक ये इसी तरह की बड़ी-बड़ी बातें करते रहेंगे, इसलिए इनकी बयानों को तवज्जो देने की कोई जरूरत नहीं है
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।