शाह मानहानि केस: राहुल गांधी पर आज आएगा अदालत का फैसला, सुल्तानपुर रवाना
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर साल 2018 में दिए गए एक विवादित बयान के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आज सुल्तानपुर की कोर्ट अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। अदालत ने इस फैसले के दौरान उन्हें खुद मौजूद रहने का कड़ा निर्देश दिया है, जिसके चलते वह लखनऊ एयरपोर्ट से सुल्तानपुर कोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं।
अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता विजय मिश्र द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है।
कोतवाली देहात निवासी विजय मिश्र द्वारा दायर इस परिवाद की सुनवाई स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में चल रही है, जहां राहुल गांधी के अधिवक्ता ने लिखित बहस में विवादित बयान की बात तो स्वीकार की है, लेकिन उसे तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने का तर्क दिया है।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस ने दी ये नई ज़िम्मेदारी
अदालत ने इस मामले में फैसले के लिए 26 अक्तूबर की तारीख तय की है और फैसले के समय सांसद राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
वहीं, परिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने विवादित बयान देने की बात स्वीकार करने के आधार पर सांसद राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने की मांग की है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें और पूरी बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
