शामली धर्मांतरण मामला: स्वामी यशवीर महाराज ने एक हफ्ते के लिए स्थगित की हिंदू महापंचायत
शामली में धर्मांतरण के मुद्दे पर होने वाली हिंदू महापंचायत को स्वामी यशवीर महाराज ने एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण को लेकर 12 जून को प्रस्तावित हिंदू महापंचायत को फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इस संबंध में स्वामी यशवीर महाराज ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही जांच और कार्रवाई से संत समाज संतुष्ट है
इसलिए तत्काल महापंचायत आयोजित करने का निर्णय टाला गया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का यह मामला अत्यंत गंभीर है और समाज की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं
लेकिन पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को आगे बढ़ाया है, जिसके चलते फिलहाल आंदोलनात्मक कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है।
स्वामी यशवीर महाराज ने शामली पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने अब तक की कार्रवाई में सकारात्मक भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें: हम UP में BJP को सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन को तैयारः ओवैसी
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को धन्यवाद दिया, जिसने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार इस विषय को उठाने वाली हिंदू वीरांगनाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में नामजद या अन्य शेष आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं होती है तो संत समाज और हिंदू संगठनों द्वारा फिर से बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
आवश्यकता पड़ने पर हिंदू महापंचायत की नई तिथि घोषित की जाएगी और कुरैशी बस्ती के घेराव जैसे कार्यक्रमों पर भी निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि संत समाज का उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं
बल्कि धर्मांतरण जैसे गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।
फिलहाल संत समाज की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं, क्योंकि उसी के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
