शहजाद पूनावाला का बायो बदलाव: X प्रोफाइल से पार्टी का नाम और प्रवक्ता पद हटाने से चर्चाएं तेज

शहजाद पूनावाला का बायो बदलाव: X प्रोफाइल से पार्टी का नाम और प्रवक्ता पद हटाने से चर्चाएं तेज

शहजाद पूनावाला के ‘एक्स’ बायो से बीजेपी का नाम हटा: राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म, खुद को बताया पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के बायो से पार्टी का नाम और ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता’ का पद हटा दिया है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में उनके पार्टी छोड़ने या सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

शहजाद पूनावाला ने अपने अकाउंट की बायो को अपडेट करते हुए नया विवरण साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी बताया है। इस बदलाव के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस मामले में उन्होंने या पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।