यूपी विधानसभा सत्र से पहले सपा का जोरदार प्रदर्शन, दान पेटी लेकर पहुंचे विधायक
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभित्र मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया जबकि वित् मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी मुद्दों पर चर्चा और कल अनुपूरक बजट पेश करने की घोषणा की है
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। सपा विधायक राम मंदिर दान चोरी, नीट पेपर लीक, आरक्षण और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर पोस्टर, बैनर और दान पेटी के साथ पहुंचे।
इस हंगामे के बीच योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और कल दोपहर 12.30 बजे अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
विधानसभा परिसर में सपा विधायकों का प्रदर्शन काफी उग्र नजर आया, जहां कई विधायक हाथों में प्लेकार्ड लिए दिखे। सपा विधायक अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि चंदा चोरी के मामले में छोटी मछलियों को पकड़ा गया है जबकि बड़े नाम फरार हैं।
इसे भी पढ़ें: Live: कोलकाता पोर्ट सीट, टीएमसी के फिरहाद हाकिम की एकतरफा लीड
इसके अलावा स्कूलों, नीट और अटकी भर्तियों का मुद्दा भी उठाया गया। सपा विधायक आशुतोष वर्मा मानसून सत्र की शुरुआत से पहले साइकिल पर दान पत्र लगाकर विधानसभा पहुंचे, जबकि नसीम सोलंकी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जवाब मांगा। वहीं, सपा नेता इरफान सोलंकी ने मायावती द्वारा पार्टी में किए जा रहे फेरबदल को लेकर सत्ताधारी दल पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विपक्ष के हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब सरकार हर सवाल पर चर्चा के लिए तैयार है, तो ऐसा हंगामा करना उचित नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने संसद सत्र के दौरान सनातन धर्म पर की गई टिप्पणियों और हिंदू संस्कृति के कथित मजाक पर कड़ी आपत्ति जताई। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए स्पष्ट किया कि विपक्ष इस सत्र में अयोध्या प्रकरण, नीट घोटाले और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
