पटना में पेपर लीक पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पथराव पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पटना में पेपर लीक पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पथराव पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पटना के जेपी गोलंबर पर पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने तीखी झड़प और पथराव के बाद हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया

 

पटना:  पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार और निजीकरण के विरोध में बुधवार को वामपंथी छात्र संगठन आइसा (AISA) के बैनर तले हजारों छात्र-युवाओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से राजभवन मार्च निकाला।

जब प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हो गई।

स्थिति को अनियंत्रित होता देख और कथित पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन की बौछार की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग की।

आइसा ने अपनी प्रमुख मांगों में सभी पेपर लीक की फास्ट-ट्रैक जांच, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर रोक, 7.5 CGPA की अनिवार्यता समाप्त करने, फीस वृद्धि वापस लेने, नॉन-नेट फेलोशिप लागू करने और पटना विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक स्वायत्तता बरकरार रखने की बात शामिल की है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं