तमिलनाडु सियासी हलचल: राहुल के चेहरे पर कांग्रेस के दावे से थमी गठबंधन की रार
नई दिल्ली: तमिलनाडु की कांग्रेस नेता थाराहाई कथबर्ट ने दावा किया है कि राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का समर्थन करते है। कथबर्ट ने मीडिया में चल रही उन खबरों को गलत बताया जिनमे कहा जा रहा था कि गठबंधन के बीच नेतृत्व को लेकर कोई विवाद है।
उन्होंने साफ़ किया की लोकल स्तर पर सीएम विजय को प्रधानमंत्री बनाने की जो मांग उठ रही है वह सिर्फ कार्यकर्ताओ का जोश है पार्टी का आधिकारिक फैसला नहीं।
विश्वनाथन ने बड़ा बयान देते हुए कहा
तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके के बीच गठबंधन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उन्होंने मंत्री विश्वनाथन की सार्वजनिक टिप्पणी का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपने दम पर आगे बढ़ती है और किसी दल के अधीन होकर काम नहीं करती, बल्कि एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक संगठन के रूप में कार्य करती है।
इससे पहले, तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार और उच्च शिक्षा मंत्री पी. विश्वनाथन ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि अगर टीवीके 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार नहीं करती है, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और कांग्रेस इस मुद्दे पर अपने रुख से कोई समझौता नहीं करेगी।
इसके अलावा, उत्तराखंड के हल्द्वानी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में दर्ज प्राथमिकी पर टिप्पणी करते हुए विधायक कथबर्ट ने इसे भाजपा की राजनीतिक चिंता का नतीजा बताया।
इसे भी पढ़ें: भाजपा का राहुल गांधी पर वित्तीय प्रहार: 11 करोड़ की आय और 60 करोड़ की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल
तमिलनाडु के कांग्रेस मंत्रियो ने चेतावनी दी
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की जनता के बीच व्यापक स्वीकार्यता से भाजपा घबराई हुई है और राहुल गांधी वर्ष 2029 में प्रधानमंत्री पद हासिल करेंगे। कथबर्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है और वे उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने मंत्री विश्वनाथन की सार्वजनिक टिप्पणी का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपने दम पर आगे बढ़ती है और किसी दल के अधीन होकर काम नहीं करती, बल्कि एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक संगठन के रूप में कार्य करती है।
तमिलनाडु के कांग्रेस मंत्रियो ने चेतावनी दी है की यदि सहयोगी दल ने साल 2029 के चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं माना तो वे कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे।
इसके साथ ही कांग्रेस विधायक थाराहाई कथबर्ट ने हल्द्वानी में राहुल गांधी पर हुई FIR को भाजपा की राजनीतिक घबराहट बताया है। उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा डरी हुई है और राहुल गांधी साल 2029 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
