बिहार में राशन दुकानदारों की बदहाली पर भड़के तेजस्वी, मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख व्यवस्था पर उठाए सवाल
नई दिल्ली: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के राशन दुकानदारों की आवाज उठाते हुए सीधे मुखयमंत्री सम्राट चौधरी को एक पत्र भेजा है। सोशल मीडिया पर इस चिठ्ठी को साझा करते हुए विपक्षी के नेता ने आरोप लगाया की सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई और सरकार के ठंडे रवैये के कारण राशन विक्रेता भारी मुसीबत में है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राशन वितरण व्यवस्था को सुधारने और डीलरों की जायज मांगो को पूरा करने के लिए सरकार तुरंत ठोस कदम उठाए।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार से संवेदनशीलता और पारदर्शिता दिखाते हुए राशन विक्रेताओं की मांगों को तुरंत सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की है, जिसमें प्रत्येक डीलर को हर महीने 30,000 रुपये का न्यूनतम निश्चित मानदेय देने, अनुकंपा नियुक्ति की समयसीमा खत्म करने, लंबित कमीशन का भुगतान करने और बिहार राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) के गोदामों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
इसके साथ ही उन्होंने तौल-माप से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को दूर करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में दंडात्मक कार्रवाई रोकने और विक्रेताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने की भी जोरदार मांग की है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, CJP आंदोलन के बीच बड़ा फैसला
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राशन दुकानदरों की समस्याओ का हमेशा के लिए हल निकालने के लिए एक खास त्रिपक्षीय बैठक व्यवस्था बनाने की वकालत की है। उन्होंने सरकार को लिखे पत्र में कहा है की अधिकारियों सरकार और राशन डीलर संघ के बीच लगातार बातचीत होनी चाहिए। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इन आठ बड़ी मांगो पर बिना किसी देरी के एक तय समय सीमा के भीतर सकारात्मक फैसला लिया जाए, ताकि पीडीएस दुकानदारों की जायज चिंताओं को संवेदनशीलता के साथ दूर किया जा सके।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
