पटना: राजद नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा,बिहार में मौसम की दोहरी मार से जनता बेहाल है, जहां एक तरफ राज्य का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कम बारिश के कारण सूखा जैसी स्थिति भी बनी हुई है।
इस बीच, नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने सरकार की प्राथमिकताओं और राहत कार्यों को लेकर तीखा हमला बोला है।
बाढ़ और सूखे पर तेजस्वी का बड़ा बयान
पटना में तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि बिहार के 45 लाख से अधिक लोग भीषण बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि सामान्य से 35% कम बारिश के कारण राज्य का एक बड़ा हिस्सा सूखे और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है।
तेजस्वी यादव केंद्र हुए राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार की जनता बाढ़ से त्रस्त है, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर जश्न मनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत देने के बजाय असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।