छात्रों के समर्थन में 26 जुलाई को ठाकरे बंधु खोलेंगे मोर्चा, सरकार पर लगाया दमन का आरोप

छात्रों के समर्थन में 26 जुलाई को ठाकरे बंधु खोलेंगे मोर्चा, सरकार पर लगाया दमन का आरोप

छात्र आंदोलन के समर्थन में उद्धव और राज ठाकरे ने सरकार पर दमन का आरोप लगाते हुए 26 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मोर्चा निकालने का ऐलान किया है

 

महाराष्ट्र:  छात्रों के जारी उग्र आंदोलन के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने एक साथ आकर 26 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मोर्चा निकालने का बड़ा ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह विशाल मोर्चा छात्रों और उनके अभिभावकों के आक्रोश व मांगों को सरकार तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मुंबई में आयोजित एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार आंदोलनकारी छात्रों के साथ अत्यंत बेरहमी से पेश आ रही है, लेकिन अब छात्र डरने वाले नहीं हैं और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। वहीं, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन अब एक विशाल रूप ले चुका है, जिसने सरकार को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।

राज ठाकरे ने सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 26 जुलाई का मोर्चा पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा, लेकिन यदि किसी ने भी इसमें बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में दोनों ठाकरे भाइयों ने राज्य भर के छात्रों, युवाओं और उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में मुंबई पहुँचकर इस मोर्चे को सफल बनाने की अपील की।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं