तृणमूल कांग्रेस संसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ हाथरस में FIR दर्ज
सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा बताया। वीडियो के साथ उन्होंने ‘फैंटा कॉप’ और ‘फेयर एंड लवली बबुआ’ जैसे तीखे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे अधिकारी की छवि धूमिल करने की कोशिश माना जा रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह वीडियो वर्तमान का नहीं बल्कि 2016 का है और इसमें दिख रहा व्यक्ति आईपीएस अधिकारी नहीं, बल्कि गुरुग्राम का एक व्यापारी है। इस मामले की पहले भी जांच हो चुकी है जिसमें आईपीएस अजय पाल शर्मा को क्लीन चिट मिली थी।
हाथरस निवासी दीपक शर्मा ने एसपी को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सांसद ने जानबूझकर अधिकारी का ‘चरित्र हनन’ करने और उन्हें ‘महिला विरोधी’ दिखाने के लिए यह भ्रामक पोस्ट की है।
हाथरस के एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने पुष्टि की है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस फिलहाल वीडियो की प्रमाणिकता और आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही औपचारिक एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: चंपत राय पीएम मोदी के संपर्क में, जांच जारी: विनय कटियार का बड़ा दावा
दिल्ली के मंदिर मार्ग साइबर पुलिस स्टेशन में भी महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दी गई है। इसमें संदेह जताया गया है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए AI (Deepfake) तकनीक का इस्तेमाल कर यह वीडियो तैयार किया गया हो सकता है।
इस विवाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कूदने से मामला और गर्मा गया है। उन्होंने आईपीएस अधिकारी पर निशाना साधते हुए विपक्ष का पक्ष लिया है।
फिलहाल पुलिस की साइबर सेल वीडियो की फोरेंसिक जांच और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामले की तह तक जाने में जुटी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
