अमित शाह की चुनौती पर टीएमसी का पलटवार; डेरेक ओ’ब्रायन ने पुराना वीडियो शेयर कर घेरा

अमित शाह की चुनौती पर टीएमसी का पलटवार; डेरेक ओ’ब्रायन ने पुराना वीडियो शेयर कर घेरा

नई दिल्ली: टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती को स्वीकार करते हुए संसद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर बहस करने की बात कही है। अमित शाह ने विपक्ष को इस मुद्दे पर खुली चर्चा की चुनौती दी थी।

इसके जवाब में ओ’ब्रायन ने पलटवार करते हुए साफ किया कि विपक्ष सदन के भीतर मतदाता सूचियों से जुड़े हर सवाल पर बहस के लिए पूरी तरह तैयार है।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने ‘एक्स’ पर 1 दिसंबर 2025 की सदन की कार्यवाही का 2 मिनट का वीडियो साझा करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने याद दिलाया कि कैसे ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा एसआईआर (SIR) सहित चुनावी सुधारों पर चर्चा की मांग को भाजपा ने खारिज कर दिया था और संसद में इसका उपहास उड़ाया था। उन्होंने कहा कि आज भाजपा बहस करने की बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, जबकि पहले खुद ही इसे रोक दिया था।

रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर संसद ठप करने और चर्चा के बजाय सड़कों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि विपक्ष संसद के भीतर जरूरी मुद्दों पर बहस करने से बचता है और राजनीतिक विवादों को जानबूझकर सड़कों पर लेकर जाता है। उनके अनुसार, कांग्रेस का यह तरीका संसदीय नियमों के बिल्कुल खिलाफ है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं