‘न ब्रज में एंट्री, न अवध में जगह’; धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अखिलेश यादव का बड़ा एलान

‘न ब्रज में एंट्री, न अवध में जगह’; धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अखिलेश यादव का बड़ा एलान

नई दिल्ली: अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भगवान कृष्ण और राम दोनों के वंशजों का दिल दुखाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने साफ लिखा कि यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे लोगों के लिए अब ब्रज या अवध में कोई जगह नहीं है। अखिलेश के मुताबिक, अब कोई भी सच्चा रामभक्त या कृष्णभक्त उनका स्वागत नहीं करेगा।

नेपाल सीमा भी बंद करने की चेतावनी

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री द्वारा रामजी के पांच पिता होने संबंधी कथित विवादित टिप्पणी के बाद छिड़े विवाद के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर ऐसा बोर्ड लगा देना चाहिए जिस पर लिखा हो कि ईशनिंदा करने वालों का यूपी की धर्मभूमि पर प्रवेश वर्जित है।

क्योंकि जो व्यक्ति धर्म-मजहब नहीं छोड़ता वह आगे भी समुदायों पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आएगा और जरूरत पड़ने पर नेपाल सीमा भी बंद करनी पड़ सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसी बाहरी व्यक्ति के इशारे पर धार्मिक और राजनीतिक सत्ता को चुनौती दी जा रही है और आपसी टकराव में राजनीतिक लोगों को भगवान को बीच में नहीं लाना चाहिए।

इससे पहले मंगलवार को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 41 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें धीरेंद्र शास्त्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि रामजी के पांच पिता थे, जो कि अजीब है और स्वीकार करना मुश्किल है लेकिन दुर्भाग्य से यही सच है।

अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि वे किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे बयानों के पीछे राजनीतिक हाथ है और अब सच्चे सनातनी ही ऐसे लोगों का हिसाब करके उनकी ‘पर्ची’ लिखेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं