लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने कहा कि कांशीराम ने देश में सदियों से पिछड़े और शोषित बहुजन समाज को वोट की ताकत के जरिए सत्ता की मास्टर चाबी सौंपने और उन्हें शासक वर्ग बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
राजधानी के कांशीराम स्थल पर होने वाले बड़े कार्यक्रम के लिए बसपा समर्थक भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने लगे हैं, जिसे देखते हुए पूरे शहर को नीले पोस्टरों से पाट दिया गया है।
इस मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि होंगे। बसपा नेताओं को उम्मीद है कि इस आयोजन में कई लाख लोग शामिल होंगे।
हालांकि, पिछले साल की तरह इस बार भी पार्टी सुप्रीमो मायावती इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगी। पहले समर्थकों को उम्मीद थी कि मायावती की जगह आकाश आनंद इसे संबोधित कर सकते हैं, लेकिन इस बार मुख्य जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।