यूपी बोर्ड परिणाम: मंत्री गुलाब देवी ने CM योगी को दिया श्रेय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन और बेहतर परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने योगी सरकार की सराहना की है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और परीक्षाओं की पारदर्शिता को दिया।
मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस बार परीक्षाएं पूरी तरह नकल विहीन संपन्न हुईं। उन्होंने जोर दिया कि प्रशासन ने ऐसा वातावरण तैयार किया जिससे छात्र बिना किसी मानसिक दबाव के, तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सके।
मंत्री जी ने इस बात पर गहरा संतोष व्यक्त किया कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और निर्भय होकर परीक्षाएं दीं, जिसका सुखद एवं गौरवशाली परिणाम आज प्रदेश के सम्मुख है। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह ऊर्जा और सकारात्मकता ही प्रदेश की उन्नत शिक्षा व्यवस्था की असली पहचान है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभलकर निपटें
मंत्री ने केवल तंत्र की ही नहीं, बल्कि अभिभावकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस सफलता के पीछे उन माता-पिता का बड़ा हाथ है जिन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें हर संभव सहयोग दिया।
मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करती हूँ, जिनके कुशल मार्गदर्शन और संकल्पबद्ध नेतृत्व के फलस्वरूप आज यूपी बोर्ड का इतना शानदार और ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम संभव हो सका है। इसी के साथ, मैं उन सभी अभिभावकों को भी अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ, जिन्होंने निरंतर अपने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी शिक्षा एवं कठिन परिश्रम में अपना अमूल्य सहयोग व निवेश किया।”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
