सोलर लाइट पर बिहार विधानसभा में ‘संग्राम’, BJP विधायक ने मंत्री को दी चुनौती
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
बिहार विधानसभा में पंचायतों की बंद पड़ी सोलर लाइट्स के मुद्दे पर अपने ही विधायकों के सवालों से घिरी सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को बीजेपी विधायक ने सदन के भीतर ही खुली चुनौती दे दी
बिहार: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन पंचायती राज विभाग में सोलर लाइट योजना के मुद्दे पर सरकार अपनी ही सत्ताधारी गठबंधन (एनडीए) के विधायकों के निशाने पर आ गई।
पूर्व मंत्री श्याम रजक द्वारा 70 प्रतिशत सोलर लाइट बंद पड़े होने का आरोप लगाने पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सफाई दी कि ऐसी कोई बात नहीं है और केवल कुछ लाइटों के ही खराब होने की सूचना है, जिसकी मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी को एक और झटका: रेजीनगर से टीएमसी उम्मीदवार हटे
हालांकि, मंत्री के इस जवाब से असंतुष्ट पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और अजीत सिंह ने मंत्री के दावे को सीधे चुनौती दे दी। जीवेश मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विधायकों की एक जांच कमेटी बनाकर धरातल पर सत्यता की जांच कराने की मांग रखी।
अपने ही विधायकों के कड़े रुख और चुनौती को देखते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सदन को आश्वस्त किया कि सोलर लाइट से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान कर लिया जाएगा।
उन्होंने सदस्यों से शिकायत वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने का अनुरोध किया ताकि वहां तत्काल व्यवस्था की जा सके। इस पर हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी संबंधित विधायकों से उन सभी स्थानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा जहां सोलर लाइट खराब पड़ी हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
