बिहार में सम्राट राज का ‘विराट’ विस्तार: 32 मंत्रियों ने ली शपथ, ‘लव-कुश’ और ‘EBC’ पर खास फोकस

बिहार में सम्राट राज का ‘विराट’ विस्तार: 32 मंत्रियों ने ली शपथ, ‘लव-कुश’ और ‘EBC’ पर खास फोकस

पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहाँ सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली है. हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में ‘सोशल इंजीनियरिंग’ (जातीय समीकरण) का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिल सके.

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार की कैबिनेट का आज गुरुवार को विस्तार कर दिया गया. सम्राट कैबिनेट में विस्तार के साथ-साथ जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा गया है. इस कैबिनेट में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्री ओबीसी समाज से बनाया गया है, जबकि अगड़ी समाज से 9 लोगों को मंत्रिमंडल में रखा गया है. अल्पसंख्यक समाज से अकेले जमा खान को मंत्री बनाया गया है.

सम्राट चौधरी के राज्य में मुख्यमंत्री बनने के 22 दिनों के बाद यह कैबिनेट विस्तार कराया गया. इस भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. शपथ ग्रहण से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी. निशांत ने करीब 2 महीने पहले जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी.

सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार के दौरान बीजेपी कोटे से कई मौजूदा मंत्रियों का पत्ता कट गया है, जिसमें प्रमुख नाम मंगल पांडे का है, जिन्हें नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है. वहीं मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशांत कुमार ने मंच पर ही पिता नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाली सम्राट सरकार में 2 उपमुख्यमंत्री हैं. उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भूमिहार जाति से आते हैं तो विजयेंद्र यादव OBC से हैं. जबकि खुद सम्राट चौधरी कोइरी (OBC) से आते हैं. आज के मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी से 15 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है. जबकि 12 नेता जनता दल यूनाइ़टेड (JDU) से हैं. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) से 2, जीतन राम मांझी की HAM पार्टी और आरएलएम से दीपक प्रकाश मंत्री बनाए गए हैं.

पार्टी मंत्री जाति
BJP CM सम्राट चौधरी कोइरी
JDU DyCM विजय चौधरी भूमिहार
JDU DyCM विजयेंद्र यादव ओबीसी
BJP राम कृपाल यादव ओबीसी
BJP केदार गुप्ता ईबीसी
BJP नीतीश मिश्रा ब्राह्मण
BJP मिथलेश तिवारी ब्राह्मण
BJP रमा निषाद मल्लाह
BJP विजय कुमार सिन्हा भूमिहार
BJP दिलीप जायसवाल ईबीसी
BJP प्रमोद चंद्रवंशी ईबीसी
BJP लखेन्द्र पासवान दलित
BJP संजय टाइगर राजपूत
BJP इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र भूूमिहार
BJP नंद किशोर राम दलित
BJP रामचंद्र प्रसाद ओबीसी
BJP अरुण शंकर प्रसाद ईबीसी
BJP श्रेयसी सिंह राजपूत


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।