वोटर लिस्ट विवाद: प्रकाश राज बेंगलुरु में हिरासत में, SIR रद्द करने की मांग

वोटर लिस्ट विवाद: प्रकाश राज बेंगलुरु में हिरासत में, SIR रद्द करने की मांग

नई दिल्ली: अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक इन दिनों कर्नाटक में SIR यानी स्पेशल इंटेसिव रिविजन के खिलाफ आंदोलन को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

प्रकाश राज को हाल ही में बेंगलुरु पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। प्रकाश राज का आरोप है कि इस प्रक्रिया में भारी कमियां हैं और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

प्रकाश राज ने शेयर किया वीडियो

दरअसल प्रकाश राज ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘SIR एक साजिश है SIR एक जानबूझकर किया गया फर्जीवाड़ा है SIR इस देश के नागरिकों के खिलाफ बिना खून बहाए किया जा रहा तख्तापलट है SIR को खत्म किया जाना चाहिए।’

इससे पहले 1 सितंबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में नागरिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसी प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज और अभिनेता किशोर भी शामिल हुए।

प्रकाश राज ने मांग की है कि SIR वोटर लिस्ट सुधार अभियान को तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन लंबा चलेगा और वे इसके खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे।

उनका मानना है कि किसी भी असली वोटर का नाम लिस्ट से नहीं कटना चाहिए। इस भाषण के बाद पुलिस ने प्रकाश राज और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया।

‘कर्नाटक तब तक नहीं सोएगा’

हिरासत में लिए जाने के बाद प्रकाश राज का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि SIR को वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

उनके मुताबिक, इस मुद्दे पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा और कर्नाटक सरकार से भी मांग करेंगे कि वह जनता के अधिकारों के लिए इस आंदोलन का साथ दे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।