मौसम ने रोका रास्ता, राहुल ने फोन से मोदी सरकार पर साधा निशाना
खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति, जीएसटी और कृषि-शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली से फोन के माध्यम से सिमकनी में आयोजित पार्टी की एक जनसभा को संबोधित किया।
नई दिल्ली: खराब मौसम के कारण वह व्यक्तिगत रूप से वहां नहीं पहुंच सके, जिसके बाद मंच पर मौजूद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उनके दौरा रद्द होने की आधिकारिक घोषणा की।
अपने इस संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की विदेश नीति, कृषि और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।
बृहस्पतिवार को हुई इस जनसभा में उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है और आज हमारी विदेश नीति को अमेरिका नियंत्रित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव के कारण ही अब यह तय हो रहा है कि भारत को किस देश से तेल खरीदना चाहिए और किससे नहीं।
विदेश नीति के अलावा कांग्रेस नेता ने सरकार की घरेलू नीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया।
इसे भी पढ़ें: अभिजीत दीपके की चेतावनी: छात्रों को डराना बंद करे केंद्र, वरना बदल देंगे सरकार
उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश की शिक्षा व्यवस्था और कृषि क्षेत्र गहरे संकट से जूझ रहे हैं, क्योंकि नीतियां आम जनता के बजाय कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं।
जीएसटी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि इसे गलत तरीके से लागू करने की वजह से छोटे-छोटे कारोबार बंद हो गए, रोजगार खत्म हो गए और पूरा व्यापार कुछ बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सिमट गया।
संबोधन के अंत में उन्होंने अल्मोड़ा की जनता और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे निराश न हों, वह बहुत जल्द उनके बीच आएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक सुमित हृदयेश, मनोज तिवारी, यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी और हरीश धामी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
