आकांक्षा की मौत: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को किया कटघरे में खड़ा
नई दिल्ली। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीति एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है।
हाल ही में देश को झकझोर कर रख देने वाले ‘आकांक्षा मौत मामले’ पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए देश की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के दावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है।
सोशल साइट एक्स पर अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, “आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।”
उन्होंने कहा, “एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया। फिर NEET पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़ कर चली गई।आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं – मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है। और धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं। फिर वही कमेटी। वही ट्रांसफर। वही जाँच। न सुधार, न न्याय।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती – आती-जाती रहती है। लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है।”
इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: दिल्ली सरकार सुनिश्चित करे पैलेट गन से घायल हुए लोगों का इलाज
आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।
एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया।
फिर NEET… https://t.co/yaIHayXfrG— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
