आकाश आनंद की जगह क्या ईशान आनंद संभालेंगे बसपा? लखनऊ की बड़ी बैठक पर टिकी निगाहें

आकाश आनंद की जगह क्या ईशान आनंद संभालेंगे बसपा? लखनऊ की बड़ी बैठक पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

इस सांगठनिक बैठक में देश भर के राष्ट्रीय पदधिकारी, वरिष्ठ केंद्रीय नेता और सभी राज्यों के बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे है। बैठक का मुख्य एजेंडा आंतरिक संगठन को मजबूत करने के साथ साथ आने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावो के लिए चुनावी रणनीति तैयार करना है।

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बहुजन समाज पार्टी (BSP) की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें संभावित उम्मीदवारों के चयन, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक समीक्षा को लेकर वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत फीडबैक लिया जा रहा है।

ईशान आनंद की वापसी और नई जिम्मेदारी

इस बैठक में सबसे बड़ा और अहम फैसला मायावती के भतीजे ईशान आनंद की पार्टी में वापसी और उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर हो सकता है, जिन्हें पहले मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया था और बाद में परिवार व पार्टी के भीतर हुए बदलावों के कारण जिनकी भूमिका सीमित कर दी गई थी।

मायावती द्वारा उन्हें पुनः पार्टी में आगे बढ़ाने की चर्चाओं के बीच, इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और सांगठनिक ढांचे को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

इस सांगठनिक बैठक में देश के बदलते राजनीतिक समीकरणों का गहराई से आकलन किया जाएगा, ताकि विरोधियों को कड़ी टक्कर दी जा सके। बीएसपी सुप्रीमो मायावती आगामी चुनावो से ठीक पहले पार्टी का जमीनी स्थिति को बेहतर बनाने और ग्रामीण इलाको में संगठन को और अधिक मजबूत करने के व्यवहारिक तरीकों पर सभी वरिष्ठ नेताओ से महत्वपूर्ण सुझाव लेंगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं