राम मंदिर चंदा घोटाला: कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होते ही भड़के वकील, कामकाज ठप कर जताई आपत्ति

राम मंदिर चंदा घोटाला: कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होते ही भड़के वकील, कामकाज ठप कर जताई आपत्ति

अयोध्या: राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह अदालत में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट पेश किए जाने की खबर मिलते हुए स्थानीय वकीलों ने अदालती कामकाज का बहिष्कार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

वकीलों का तर्क है की इस मामले में पहले उनकी आपत्तियों पर सुनवाई की जानी चाहिए थी जिसके बाद ही आरोप पत्र दाखिल किया जाना था। इस कानून गतिरोध के कारण फ़िलहाल कोर्ट परिसर में भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बना हुआ है।

राम मंदिर में चंदा चोरी के मामलों से जुड़े इस प्रकरण में अधिवक्ताओं द्वारा ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पहले ही तहरीर दी जा चुकी है।

जबकि पुलिस की चार्जशीट में जेल में बंद टिन्नू यादव, करुणेश, मनीष, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, रमाशंकर, अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र समेत आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपों का उल्लेख किया गया है, जिसके चलते अब यह देखना अहम होगा कि चार्जशीट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और बैंककर्मियों की संलिप्तता व भूमिका को लेकर क्या नए तथ्य दर्ज किए गए हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं