सीट नहीं जीत ज़रूरी: 2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का सहयोगियों को बड़ा संदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं।अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे को लेकर अपने गठबंधन के सहयोगियों को एक बहुत ही बड़ा और साफ संदेश दिया है।
उनका कहना है कि आने वाले चुनाव में गठबंधन के भीतर किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं या कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में जा रही है यह बात बिल्कुल भी मायने नहीं रखती है।
उनके मुताबिक इस समय सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें ताकि हर हाल में गठबंधन की बड़ी जीत सुनिश्चित की जा सके।
अखिलेश यादव का एक्स पर पोस्ट
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि मकसद जब साफ हो तो हाथ में हाथ होता है निगाह मंजिल पर हो तो सफर आसान होता है। गठबंधन के सभी दलों को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।
उन्होंने दोहराया बात सीट की नहीं जीत की है। कहा कि यह जीत गठबंधन के दलों से बढ़कर उन सभी की संयुक्त कोशिश की जीत होगी, जो लगातार संघर्षरत हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी हवाई हमलों से ईरान में भारी तबाही: 30 से अधिक की मौत, खामेनेई सरकार ने की पुष्टि
अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला
अखिलेश ने अपने संदेश में सांप्रदायिकता लोकतंत्र संविधान और आरक्षण का भी जिक्र किया। कहा कि कोशिश यह सुनिश्चित करने की है कि सांप्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र संविधान व आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए।
इसके साथ ही उन्होंने देश में भाई चारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के साथ साथ विकास और खुश हाली को और तेज़ी से आगे बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
आपसी पोस्ट के आखिरी हिस्से में अखिलेश यादव ने देश भगति और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए ‘जय संविधान जय हिंदुस्तान का एक मजबूत नारा भी लिखा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
