तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल(1st Phase) में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिग्गजों ने बहाया पसीना
नई दिल्ली। तमिलनाडु में राज्य की 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण में राज्य की 152 सीटों पर 23 अप्रेल को चुनाव होना है। इस लिहाज से आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रो में आज शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जायेगा। परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किये जायेंगे।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पीयूष गोयल सहित दर्जनों मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं दिनभर चुनाव प्रचार में पसीना बहाया।
पश्चिम बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के अलावा सांसद महुआ मोइत्रा, सयानी घोष, कीर्ति आज़ाद, शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान सहित तृणमूल कांग्रेस के सांसद और नेता अलग अलग विधानसभाओं में आज पार्टी के लिए मैदान में उतरे हैं।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधान सभा चुनाव संपन्न होने हैं। राज्य में पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार 23 अप्रेल को तथा दूसरे चरण में 29 अप्रेल को 142 सीटों पर मतदान होगा।
कौन कहां रहा व्यस्त:
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई में एक विशाल रोड शो किया और ‘द्रविड़ मॉडल’ व केंद्र के खिलाफ अपने संघर्ष को दोहराया। उनके साथ कमल हासन (MNM) भी नजर आए।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर घमासान, विपक्ष ने बीजेपी-आरएसएस को घेरा
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ईरोड के शिवगिरी में जनसभा की। उन्होंने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर DMK सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तरी जिलों में रैलियां कीं और केंद्र सरकार पर ‘तमिल संस्कृति’ पर हमला करने का आरोप लगाया। जबकि राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कोयंबटूर और नीलगिरी में ‘सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ के समर्थन में प्रचार किया।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 सीटों पर आज प्रचार खत्म हो रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना के खरदह में रैली की। उन्होंने “बंगाली अस्मिता” और अपनी कल्याणकारी योजनाओं (लक्ष्मी भंडार) के दम पर जीत का भरोसा जताया।
वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बांकुड़ा के रानीबांध में जनसभा कर युवाओं और आदिवासियों को लुभाने की कोशिश की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिलीगुड़ी और कूचबिहार में रैलियां कीं, जहाँ उन्होंने BJP की सांप्रदायिक राजनीति और TMC के भ्रष्टाचार पर हमला बोला।
वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में पसीना बहाया। जेपी नड्डा ने बांकुड़ा के कोतुलपुर में और राजनाथ सिंह ने बीरभूम में जनसभाएं कीं। उन्होंने संदेशखाली जैसे मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
