मुश्किल में चुनाव आयोग की अफसर: महुआ मोइत्रा की शिकायत के बाद जांच शुरू

मुश्किल में चुनाव आयोग की अफसर: महुआ मोइत्रा की शिकायत के बाद जांच शुरू

नई दिल्ली: TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग की आईटी महानिदेशक सीमा खन्ना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस सटशन जाकर सीमा खन्ना के खिलाफ एक लिखित शिकायत सौंपी और FIR दर्ज करने की मांग की।

इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे शिकायत के आधार पर आधार पर पहले पूरी जांच करेंगे और उसके बाद ही आगे का कोई कदम उठाएंगे।

महुआ मोइत्रा की पुलिस को चेतावनी

थाना अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने के लिए 5 तारीख तक का समय मांगा है ताकि यह देखा जा सके कि मामला दर्ज करने के लिए कोई मजबूत कानूनी आधार बनता है या नहीं।

इस पर महुआ मोइत्रा ने स्पष्ट किया कि वह मामले की आगे की अपडेट लेने के लिए आगामी 6 तारीख को दोबारा थाने आएंगी। इससे पहले मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी इसी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस घटनाक्रम से पहले भी महुआ मोइत्रा चुनाव आयोग के कामकाज पर लगातार तीखे हमले करती रही हैं। इससे पहले वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी कड़े तेवर अपना चुकी हैं और उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने दावा किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर माफी मांगने या हलफनामा दाखिल करने को कहा था, जबकि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष ने डेटा में हेरफेर का एक बड़ा आरोप लगाया है।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि विभाग की आईटी प्रमुख सीमा खन्ना ने सरकारी कंप्यूटर सिस्टम का गलत इस्तेमाल करके स्थानीय अधिकारियों को बताए बिना वोटर लिस्ट के डेटा में बदलाव कर दिए।

विपक्ष का दावा है कि इसी वजह से देश के लाखों असली वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B