नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आवास पर बुलाई गई इंडिया गठबंधन के नेताओं, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों के नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने एकजुटता से वोट चोरी के खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
बैठक में कांग्रेस नेताओं के अलावा राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, वामपंथी दलों, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (UBT), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे।
बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम मिलकर मजबूती के साथ वोट चोरी के खिलाफ लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आपने पिछले चार दिनों में इंडिया अलायंस की कोशिशों की ज़बरदस्त कामयाबी देखी है। राहुल जी और दूसरे नेताओं ने जनता के मुद्दों को बहुत गंभीरता और लगन से उठाया। इतनी बड़ी संख्या में लोग शायद ही कभी आए हों।”
खरगे ने कहा कि दिल्ली में यह पहली बार है कि युवा और नागरिक पूरी तरह से अपनी पहल पर एक साथ आए हैं। आपने यह देखा है, इसलिए मैं और ज़्यादा डिटेल में नहीं बताना चाहता। अब हर कोई पीएम मोदी के वोट चुराने के प्लान को पूरी तरह से एक्सपोज़ करने के लिए तैयार है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।