किसानों के हक के लिए सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा

किसानों के हक के लिए सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा

किसानों की कर्ज माफी के अधूरे वादों को लेकर उद्धव ठाकरे के निर्देश पर शिवसेना (UBT) आज पूरे महाराष्ट्र में कलेक्ट्रेट घेराव और ट्रैक्टर रैली के जरिए सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल रही है

 

महाराष्ट्र: राजनीतिक हलचल के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खोलने का एलान किया है।

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने सभी जिला प्रमुखों के साथ एक अहम ऑनलाइन समीक्षा बैठक की, जिसमें राज्यभर में किसानों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने का सख्त आदेश दिया गया है।

यह महत्वपूर्ण बैठक उद्धव ठाकरे द्वारा मुंबई स्थित अपने आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी के लोकसभा सांसदों के साथ की गई एक आपात बैठक के तुरंत बाद बुलाई गई।

सांसदों के साथ हुई बैठक में उद्धव ठाकरे ने सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट रहने और राज्य सरकार द्वारा घोषित कर्ज माफी योजनाओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद देर रात हुए जिला प्रमुखों के मंथन में यह तय किया गया कि केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा और सरकार से किसानों की कर्ज माफी के वादों को पूरी तरह से अमलीजामा पहनाने की मांग की जाएगी।

पार्टी के इस आदेश के तहत आज पूरे महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव कर सरकार के खिलाफ अपना रोष दर्ज करा रहे हैं।

पार्टी का मुख्य एजेंडा किसानों की अधूरी कर्ज माफी और उनकी मांगों को पूरी तरह लागू करवाना है।

इस आंदोलन का सबसे बड़ा असर मराठवाड़ा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां किसानों के समर्थन में एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की खबर है।

इस प्रदर्शन को राज्य में चल रहे अन्य किसान आंदोलनों और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शनों का भी वैचारिक समर्थन मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति और गरमाने के आसार हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।