लखनऊ एनकाउंटर: एक लाख का इनामी और मुख्य शूटर संजय संजीव ढेर
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मार गिराया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मारा गया बदमाश संजय, चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को ढेर कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए संजय को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजय उर्फ संजीव अंबेडकरनगर जिले के कोदार का रहने वाला था और लंबे समय से कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
उसकी गिरफ्तारी पर लखनऊ पुलिस आयुक्त की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और एसटीएफ के मुताबिक, वह लखनऊ के चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था।
गौरतलब है कि 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बिल्डर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: “मरते दम तक कंट्रोल थामे रहे कैप्टन”, मॉर्चरी में शव देखने वाले शख्स का चौंकाने वाला दावा
पुलिस जांच में सामने आया था कि इस सनसनीखेज हत्याकांड को पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते 5 लाख रुपये की सुपारी देकर अंजाम दिया गया था।
इस मामले के मास्टरमाइंड दिनेश यादव समेत कई आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव फरार चल रहा था।
शनिवार सुबह इंदिरा कैनाल रोड पर लोकेशन मिलने के बाद जब एसटीएफ की टीम ने उसकी घेराबंदी की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में वह मारा गया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संजय के खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई जिलों में हत्या और अन्य संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज थे।
वह अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग के सदस्यों के संपर्क में था और उनके साथ मिलकर कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका था।
लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने इस मुख्य शूटर के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने संदीप सिंह हत्याकांड मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
