कौन हैं चंद्र कुमार बॉस जो युवाओ के लिए बना रहे है ‘आज़ाद हिंद पार्टी’
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए राजनीती और निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया
नई दिल्ली: दिल्ली जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए Gen-Z प्रदर्शनों के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने युवाओं को केंद्र में रखकर ‘आजाद हिंद पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि देश का युवा मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों की समस्याओं से असंतोष के चलते बदलाव की इच्छा रखता है और सही नेतृत्व की तलाश में है।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बोस कहा
चंद्र कुमार बोस का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह 2016 में नेताजी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के आश्वासन पर भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन करीब सात साल इंतजार के बाद उन्होंने इसे अपनी भूल बताते हुए पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद, अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए, लेकिन आंतरिक राजनीति और निजी कारणों का हवाला देते हुए वहां से भी इस्तीफा दे दिया।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेनी ड्रोन हमले से दहला रूस: वेयरहाउस में 7 की मौत, तेल डिपो में आग
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बोस ने बताया कि आजादी के करीब 80 साल बाद युवा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, जिन्हें नेताजी की आजाद हिंद फौज की विचारधारा से प्रेरणा लेकर एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील राष्ट्रीय राजनीतिक मंच देना जरूरी है।
इस बीच, Gen-Z आंदोलनों के दौरान चर्चा में आए अभिजीत दीपके ने अपनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को फिलहाल औपचारिक पार्टी में बदलने से इनकार कर दिया है, ऐसे में चंद्र कुमार बोस की इस नई घोषणा से युवाओं के बीच राजनीतिक विकल्प की एक नई तस्वीर उभर रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
