बाली के पास पैसेंजर जहाज ‘पुत्री यास्मीन’ में आग, बचाव अभियान जारी है

बाली के पास पैसेंजर जहाज ‘पुत्री यास्मीन’ में आग, बचाव अभियान जारी है

इंडोनेशिया के बाली के पास एक पैसेंजर जहाज ‘पुत्री यास्मीन’ में आग लगने से हड़कंप मच गया, अब तक 106 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया बाकि 25 लोगो को निकलने का प्रयास लगातार जारी है

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): इंडोनेशिया के टूरिस्ट आइलैंड बाली के पास बुधवार सुबह करीब 4:15 बजे ऊंची लहरों के बीच एक पैसेंजर जहाज ‘पुत्री यास्मीन’ में आग लग गई। यह जहाज बाली के पाडांग बाई पोर्ट से वेस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के लोम्बोक द्वीप के लेम्बर पोर्ट जा रहा था।

पाडांग बाई पोर्ट अथॉरिटी की यात्री सूची के अनुसार, जहाज में 114 यात्रियों और 17 क्रू सदस्यों सहित कुल 131 लोग सवार थे, और इसमें 44 गाड़ियां व 53 मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं।

रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख मुहम्मद हरियादी ने बताया कि

घटना की सूचना मिलने के बाद मताराम सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस ने तुरंत अपने कर्मचारियों और बचाव जहाजों को काम पर लगा दिया। मताराम सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख मुहम्मद हरियादी ने बताया कि बचाव अभियान में इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज, पेट्रोल बोट, बचाव नौकाएं और हवाई सर्वे के लिए एक हेलीकॉप्टर शामिल किए गए। हालांकि, समुद्र में उथल-पुथल और 4 मीटर (13 फीट) तक ऊंची खतरनाक लहरों के कारण बचाव कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं।

बचाव दल और वहां से गुजर रहे अन्य जहाजों की मदद से अब तक 106 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि जलते हुए जहाज से बाकी 25 लोगों को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

अधिकारियों की प्राथमिकता सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गौरलतब है कि 17,000 से ज्यादा द्वीपों के समूह इंडोनेशिया में यात्रा के लिए जहाजों का इस्तेमाल आम है, जहां अक्सर सुरक्षा नियमों के कमजोर पालन के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B