मतगणना केंद्र न छोड़ें एजेंट, अभी 18 दौर की गणना बाकी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मतगणना केंद्र न छोड़ें एजेंट, अभी 18 दौर की गणना बाकी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना एजेंटों से मतगणना केंद्रों को न छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा, अभी भी जितनी सीटें दिख रही हैं, उसके अलावा सौ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे है, जिसके बारे में बताया नहीं जा रहा है। तीन-चार दौर की गिनती के बाद गणना रोक दी गई।

पूरा तंत्र केंद्रीय बलों के बल पर काम कर रहा है। इसलिए मैं अपने उम्मीदवारों-समर्थकों को कहना चाहूंगी कि इतना दुखी होने की जरूरत नहीं है। आप इंतजार करें और देखें कि क्या चुनाव परिणाम आता है। अभी केवल चार दौर की गणना हुई है। 18 दौर की गिनती बाकी है। अगर गड़बड़ी हुई तो हम बाघ के बच्चों की तरह लड़ेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।