अखलेश यादव के छोटे भाई प्रतिक यादव का निधन, 38 की उम्र में ली अंतिम सांस

अखलेश यादव के छोटे भाई प्रतिक यादव का निधन, 38 की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए बुधवार की सुबह एक दुखद खबर लेकर आई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। मात्र 38 वर्ष की आयु में उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अस्पताल पहुँचने से पहले प्रतिक यादव की थमी सांसें
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने तत्काल जांच शुरू की, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतज़ार किया जा रहा है।

फेफड़ों की बीमारी जूझ रहे प्रतिक यादव काफी समय से बीमार थे
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले काफी समय से फेफड़ों (Lungs) से संबंधित गंभीर समस्या से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में ‘ब्लड क्लॉट’ (खून का थक्का) बनने की समस्या थी, जिसके लिए उनका उपचार गुरुग्राम/लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। बुधवार सुबह इसी जटिलता के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की स्थिति को पल्मोनरी एम्बोलिज्म (Pulmonary Embolism) कहा जाता है।

अक्सर शरीर के निचले हिस्सों (जैसे पैरों) की नसों में बना क्लॉट टूटकर रक्त प्रवाह के साथ फेफड़ों तक पहुँच जाता है।

यह क्लॉट फेफड़ों में रक्त की आपूर्ति को बाधित कर देता है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर तेजी से गिरता है और हृदय पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। सही समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति जानलेवा साबित होती है।

प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य और करीबी लोग स्तब्ध हैं। उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी लक्षण को दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें। विशेषज्ञों और मेडिकल रिकॉर्ड्स के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।