नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि किस तरह की सर्जरी की जानी है।
वही कांग्रेस सूत्रों की माने तो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक छोटी-सी सर्जरी होनी है। सूत्रों ने कहा कि सर्जरी के लिए उनका पहले से अपॉइंटमेंट था।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक छोटी सी प्रक्रिया के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है: सोर्स
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।