अखिलेश का हमला: चुनाव खत्म होते ही भाजपा को याद आया संकट

अखिलेश का हमला: चुनाव खत्म होते ही भाजपा को याद आया संकट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार को देश का संकट याद आने लगा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि चुनाव प्रचार के दौरान जब भाजपा के नेता सैकड़ों चार्टर विमानों और संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे थे, तब उन्हें अर्थव्यवस्था या किसी संकट की चिंता नहीं थी, लेकिन मतदान प्रक्रिया पूरी होते ही अब जनता पर ‘मितव्ययिता’ और प्रतिबंधों की बातें थोपी जा रही हैं।

उन्होंने सरकार द्वारा पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर की गई ‘खर्चों में कटौती’ की अपील पर तंज कसते हुए कहा कि दरअसल देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा खुद है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और बढ़ती महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए सरकार अब विदेशी संकटों का बहाना बना रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आर्थिक स्थिति इतनी ही गंभीर थी, तो चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी और विज्ञापनों पर पानी की तरह पैसा क्यों बहाया गया? अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि सरकार की ऐसी अपीलों से बाजार में डर और मंदी का माहौल पैदा होगा, जिससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ेंगी। उनके अनुसार, भाजपा की नीतियां केवल सत्ता पाने तक सीमित रहती हैं और चुनाव बीतते ही वह आम जनता को संघर्ष करने के लिए अकेला छोड़ देती है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।