केरल CM सस्पेंस: चेन्निथला ने मोदी को याद दिलाया BJP का इतिहास

केरल CM सस्पेंस: चेन्निथला ने मोदी को याद दिलाया BJP का इतिहास

तिरुवनंतपुरम: केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर जारी सस्पेंस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की “देरी” पर निशाना साधे जाने के बाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की याददाश्त शायद साथ नहीं दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर केरल में मुख्यमंत्री चुनने में देरी को लेकर तंज कसा था। इसके जवाब में रमेश चेन्निथला ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को मुख्यमंत्री घोषित करने में 50 दिन लग गए थे। उन्होंने कहा कि अब जाकर उन्हें समझ आया है कि प्रधानमंत्री को शायद याददाश्त की समस्या हो गई है।

चेन्निथला ने कहा, जिस प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 50 दिनों तक मुख्यमंत्री घोषित नहीं करके अनिश्चितता पैदा की, वही अब कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपना अतीत नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, तानाशाही वाली पार्टी नहीं।

इसलिए पार्टी हाईकमान ने कहा है कि सभी नेताओं से चर्चा करके लोकतांत्रिक तरीके से फैसला लिया जाएगा। भाजपा में स्थिति ऐसी है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री कोई फैसला कर लें, तो वही अंतिम फैसला बन जाता है।

उन्होंने कहा कि केरल के नेतृत्व को लेकर फैसला जल्द लिया जाएगा। चेन्निथला ने बताया कि पार्टी फिलहाल कांग्रेस हाईकमान के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, पर्यवेक्षक केरल आए थे और सभी विधायकों की राय ली गई। उन्होंने कहा, सन्नी जोसेफ, वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल, मुझसे और अन्य नेताओं से चर्चा की गई। अब हम हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।