इमाम हुसैन की याद में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, निशुल्क बांटे गए 600 से अधिक पौधे

इमाम हुसैन की याद में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, निशुल्क बांटे गए 600 से अधिक पौधे

अलीगढ़। इमाम हुसैन की शहादत की याद में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘हुसैन फोर जस्टिस’ एवं ‘अलबईनात’ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम जनमानस को निशुल्क पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए करीब 600 से अधिक पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस नेक पहल में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शहर की कई प्रतिष्ठित शख्सियतों का योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नादिर अब्बास नकवी, डॉ. हैदर हुसैनी, अरशद नकवी, महमूद हल्दोरी, फातिमा शबी और खुशबू सैयदा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई कि इससे पहले पिछले रविवार को भी इमाम हुसैन की याद में एक अन्य सेवा कार्य किया गया था। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन का वितरण किया गया था, जिसकी लोगों ने काफी सराहना की थी।

आयोजकों का कहना है कि इमाम हुसैन का संदेश मानवता, न्याय और भलाई का है, और इसी राह पर चलते हुए वे समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्य आगे भी जारी रखेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।