अमर कॉलोनी: IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, इलाके में सनसनी

अमर कॉलोनी: IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली का अमर कॉलोनी इलाका आज सुबह उस वक्त दहल गया, जब एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी का शव उनके आवास पर मिला। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवती के माता-पिता सुबह की सैर के लिए घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को बेसुध पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई शुरुआती जांच में मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल चार्जर के केबल का इस्तेमाल कर उसका गला घोंटा गया।

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या से पहले युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस की प्राथमिक जांच की सुई घर के एक पूर्व घरेलू सहायक की ओर घूम रही है आरोपी को कथित तौर पर एक महीने पहले ही काम से निकाला गया था।

इलाके के CCTV फुटेज में संदिग्ध को सुबह करीब 6:15 बजे घर में प्रवेश करते और कुछ समय बाद वहां से भागते हुए देखा गया है।

पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक (FSL) और क्राइम टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटा लिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है।”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।