परगना, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में वे दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। पश्चिम बंगाल में तो शायद वे अपना खाता भी न खोल पाएं और असम में कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होने वाली है। ममता दीदी आप इसी कांग्रेस के साथ बैठी हैं। आपकी स्थिति भी और बिगड़ने वाली है।
उन्होंने आगे कहा, ममता बनर्जी राम मंदिर बनाने का विरोध करती थीं वो हुमायूं कबीर के नाम से बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहती हैं आप चिंता मत करो, मैं यह कह रहा हूं कि ममता दीदी आप जितनी मर्ज़ी कोशिश कर लें भाजपा बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देगी |
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।