बीजेपी पर अशोक गहलोत का तीखा वार: देश में पहली बार सत्ता पक्ष ही बना ‘विपक्ष’
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी की पदयात्राओं और प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के 80 साल के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार ‘सत्तारूढ़ विपक्ष’ की स्थिति देखने को मिल रही है, जहां सत्ता में बैठी पार्टी ही विपक्ष के खिलाफ धरने, प्रदर्शन और मार्च निकाल रही है।
गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को विपक्ष के खिलाफ रैलियों में लगाकर भाजपा देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान है, लेकिन भाजपा ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह घबराहट में कर रही है।
इसे भी पढ़ें: आकाश आनंद ने लंबे समय के बाद की राजनीति में वापसी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन का मार्च और रैली पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण रही। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलने में विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह मार्च निकालकर देश का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
