नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी को विदेशी फंडिंग मिलने के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी को घेरा है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को बंगलूरू में मीडिया से बातचीत के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं को देश-विदेश में मौजूद भारत विरोधी ताकतों, विदेशी फंडिंग वाले एनजीओ और डीप स्टेट के लोगों द्वारा पैसा दिया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दिपके को अनधिकृत स्रोतों और अमेरिकी दानदाताओं से फंडिंग मिलने के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जबकि आशुतोष रांका को पाकिस्तानी नेताओं से पैसा मिला है। सिंह ने इन सभी पर देश के खिलाफ भ्रामक नैरेटिव गढ़ने में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर सीधी बहस के लिए ललकारा और तंज कसते हुए कहा की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस चर्चा के मध्यस्थ (मॉडरेटर) बनें। खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और देश की खुफिया एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बिना किसी ठोस सबूत के ऐसे गंभीर आरोप आखिर कैसे लगाए जा सकते हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं