विपक्षी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों के हंगामे और नारेबाजी के चलते लोकसभा में हंगामा थम न पाने के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2026 की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, जिसके बाद लोकसभा में हंगामा थम न पाने के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में शांति बनाए रखने और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की ।
जस्टिस यशवंत वर्मा जांच समिति की रिपोर्ट संसद में होगी पेश
आज की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और रिपोर्ट्स पेश किए जाने का कार्यक्रम है। इसके तहत दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश की जाएगी।
जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर बेहिसाब नकदी मिलने के बाद उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके लिए 15 अगस्त 2025 को तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था।
इसे भी पढ़ें: जयराम रमेश का आयोग पर तीखा वार, बोले- सुप्रीम कोर्ट में पेश किया कपटपूर्ण जवाब
इसके अलावा, आज राज्यसभा में ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ पेश किया जाएगा।
लोकसभा ने मंगलवार को बिना बहस के केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने वाला विधेयक पारित कर दिया था। संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत इस बदलाव के जरिए संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ‘खनिज और खनन (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करेंगे, जिसके माध्यम से खनिज और खनन (विकास एवं नियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन किया जाना है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
