जैश ए मोहम्मद के लिए काम करती थी बबिता धाकड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर से गिरफ्तार जैश की महिला स्लीपर सेल सोशल मीडिया के जरिए पाक हैंडलर के संपर्क में थी और सैन्य ठिकानों की जासूसी सहित युवाओं को बरगलाने के काम में जुटी थी
जयपुर: सुरक्षा एजेंसियों की इस बड़ी कामयाबी के बाद अब राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राजस्थान एटीएस (ATS) की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला लंबे समय से छद्म नामों (Fake Profiles) का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर सक्रिय थी।
वह न केवल पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर युवाओं को बरगलाने का प्रयास कर रही थी, बल्कि सैन्य ठिकानों और संवेदनशील इलाकों की टोह लेने की कोशिश में भी जुटी थी।
सूत्रों के मुताबिक, मिलिट्री इंटेलिजेंस को कुछ दिनों पहले एक संदिग्ध डिजिटल ट्रांजैक्शन और सोशल मीडिया चैट का सुराग मिला था, जिसे एटीएस के साथ साझा किया गया।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली देखता हूं, तो मुझे निराशा होती है: संजय राउत
एटीएस की एक विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी (Cyber Surveillance) के जरिए महिला के लोकेशन को ट्रैक किया और जयपुर से उसे दबोच लिया। महिला के पास से कई डिजिटल दस्तावेज, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान बबीबा धाकड़ के तौर पर हुई है। जांच एजेंसियां अब उसके नेटवर्क और संपर्कों को खंगालने में जुटी हैं।
इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या महिला को सीमा पार से किसी तरह की फंडिंग (Terror Funding) की जा रही थी।
एटीएस अधिकारी अब महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि जैश-ए-मोहम्मद के इस स्लीपर सेल नेटवर्क की पूरी कड़ियों को उजागर किया जा सके और राज्य में किसी भी संभावित आतंकी खतरे को समय रहते टाला जा सके।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
