मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, भाजपा ने राघव चड्ढा को फुसला कर मैनेज कर लिया। यह शिकार की राजनीति भाजपा को आती है, बंगाल में भी ऐसा होता है। जब ममता बनर्जी को लग रहा है कि नतीजों में खतरा मंडरा रहा है तो वे भी मैदान में उतर गई और शिकार के लिए अपनी एजेंसी I-PAC को तैनात कर दिया है। हमारे जिन उम्मीदवारों की जीतने की उम्मीद है उनके पास I-PAC पहुंच जाती है। शिकार की राजनीति भाजपा भी करती है और ममता बनर्जी करती हैं। आज की सियासत में यह न्यू नॉर्मल है।
अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा को फुसलाकर मैनेज” कर लिया है। उन्होंने इसे भाजपा की पुरानी रणनीति बताते हुए कहा कि वे नेताओं को अपने पाले में करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। चौधरी के अनुसार, यह शिकार की राजनीति” भाजपा का मुख्य हथियार है।
कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्हें चुनाव परिणामों में अपनी हार या खतरा महसूस होता है, तो वे भी इसी तरह की रणनीति अपनाती हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने अपनी चुनावी रणनीति बनाने वाली एजेंसी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।