सीएम योगी का अखिलेश पर तंज: ‘कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं’
योगी आदित्यनाथ तंज कसते हुआ बोले की अखिलेश यादव 12 बजे सोकर उठते है 2 बजे तैयार होते थे 5 बजे उनके जिम जाने का टाइम हो जाता था और शाम 7 बजे महफ़िल सज जाती थी देश और प्रदेश के बारे में बिचार करने का टाइम कहा होता होगा
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं, और ‘बबुआ’ भी यही करते थे।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तैयार होते थे, पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 बजे महफिल सज जाती थी। ऐसे में देश और प्रदेश के बारे में सोचने के लिए उनके पास समय ही कहां होता था।
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव पर तीखा हमला
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए सीएम योगी ने आरोप लगाया कि उस दौरान महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं सपाइयों से ही था। उन्होंने कहा कि जब सरकारें प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी से काम करती हैं, तो उसका लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचता है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली कोर्ट का फैसला: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स हैंडल बहाल करने का आदेश
इससे पहले ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर लखनऊ में आयोजित समारोह के संबंध में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और कर्मठ बुनकर साथियों की अप्रतिम प्रतिभा को नमन करने का है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट बुनकर भाई-बहनों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, ‘मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना’ तथा ‘झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना’ के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के चेक भी प्रदान किए गए।
इस क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए 706 करोड़ रुपये से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र और चेक वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हुनरमंद हाथों को आधुनिक संसाधन, बेहतर बाजार और पूरा सम्मान प्रदान कर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
