यूसुफ पठान का बयान: ‘हम एकजुट हैं, देशहित में जो बेहतर होगा वही करेंगे’

यूसुफ पठान का बयान: ‘हम एकजुट हैं, देशहित में जो बेहतर होगा वही करेंगे’

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी से बगावत करके अगल होकर NCPI में शामिल हुए लोकसभा सदस्य युसूफ पठान अपने साथी सांसदों के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे उन्होंने कहा हम सब एक है हम वही करेंगे जो देश के लिए अच्छा होगा देशहित में काम करने की बात कही है

 

नई दिल्ली: नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसदों ने गुरुवार को एनडीए की बैठक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी सांसद यूसुफ पठान ने स्पष्ट किया है कि एनसीपीआई पूरी तरह एकजुट है और देशहित में जो भी बेहतर होगा, उसका समर्थन किया जाएगा।

संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनसीपीआई सांसद यूसुफ पठान ने कहा कि उन्हें एनडीए की ओर से आमंत्रण मिला था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलावा आता है, तो उसमें शामिल होना गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि हम सब एनसीपीआई के साथ हैं और देश के लिए जो भी लाभकारी होगा, उसका साथ देंगे।

बता दें कि एनडीए के लगभग 45 नए चुने गए और पहली बार लोकसभा पहुंचे सांसद शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर नाश्ते पर मुलाकात कर रहे हैं।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न दलों से हाल ही में एनडीए के करीब आए सांसद भी शामिल हो रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एनसीपीआई सांसद अबू ताहिर खान ने भी मीडिया से बात की।

उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान शताब्दी रॉय, असित कुमार मल, खलीकुर रहमान और यूसुफ पठान भी उनके साथ मौजूद थे।

बैठक में मुख्य रूप से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है और इसे अचानक हटाना एक संवेदनशील विषय है जो समुदाय की भावनाओं से जुड़ा है।

ममता गुट ने उठाए सवाल

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने एनसीपीआई के रुख पर सवाल खड़े किए हैं।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि अगर एनसीपीआई एनडीए के साथ जा रही है, तो उसे अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां बीजेपी सरकार ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर और बीफ की बिक्री पर पाबंदियां लगाई हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आगे चलकर मुस्लिम समुदाय पर और क्या प्रतिबंध लगाए जाएंगे, यह स्पष्ट होना चाहिए।

बीजेपी सांसदों से मिले थे पीएम मोदी

इससे पहले 5 अगस्त को बीजेपी के 37 नए चुने गए राज्यसभा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर नाश्ते पर मुलाकात की थी। यह एक सौहार्दपूर्ण बैठक थी, जिसमें पीएम ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और उनके सवालों के जवाब दिए।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने उन सांसदों से विशेष रूप से कहा था कि वे केवल लुटियंस दिल्ली तक ही सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े रहें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।