सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन और बिहार के नवादा की घटना पर कांग्रेस नेता ने बीजेपी को घेरा
अलीगढ़। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी प्राचीन मस्जिद पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर की कार्रवाई और बिहार के नवादा में कुरान की बेअदबी को लेकर कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने बीजेपी पर सवाल उठाये हैं।
अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोर्डिनेटर और कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा कि बिहार हो या यूपी दोनों जगह बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार हैं और दोनों राज्यों में लगातार एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज स्थति यहां तक पहुंच गई है कि उत्तर प्रदेश में एक प्राचीन मस्जिद को समय दिए बिना ढहा दिया जाता है जबकि मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पास हाई कोर्ट जाने का विकल्प खुला था। कांग्रेस नेता ने कहा कि सहारनपुर के स्थानीय प्रशासन ने अंतिम समय तक मस्जिद कमेटी को भरोसा दिलाया कि अभी कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन देर रात प्रशासन ने मस्जिद को बुलडोजर से मस्जिद ढहा दी।
वहीं बिहार के नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में सूफी दुल्ला की मजार पर धार्मिक पुस्तकों को जलाए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए सागर सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी अपने राज्यों में गुड गवर्नेंस का दावा करती है जबकि स्थितियां बीजेपी के दावों के विपरीत है।
इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के बयान पर भड़के बाबा रामदेव, बोले: में ओछे लोगो पर टिप्पणी नहीं करना चाहता
सागर सिंह तोमर ने कहा कि कभी कांग्रेस पर तुष्टिकरण का झूठा आरोप लगाने वाली बीजेपी अब किसका तुष्टिकरण कर रही है? उन्होंने कहा कि देश में एक समुदाय विशेष को निशाने पर रख कर तरह तरह की घटनाएं हो रही हैं और सरकार ख़ामोशी से सारा तमाशा देख रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी को ये नहीं भूलना चाहिए कि इतिहास खुद को दोहराता है और जल्द ही वह अपनी उसी स्थति में पहुंचने वाली है, जब उसकी मात्र दो सीटें आती थीं। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन सब देख रही है और बीजेपी को उसकी हैसियत के अनुसार वापस खड़ा किया जाएगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
