त्यौहारों पर 40% तक बढे चीनी के दाम, खरगे ने सरकार से पूछे 3 बड़े सवाल
नई दिल्ली। देश में त्यौहारों से पहले आसमान छूते चीनी के भाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से तीन बड़े सवाल किये हैं। खरगे ने पेट्रोल में एथेनॉल मिक्स किये जाने की मोदी सरकार की नीति पर भी सवाल दागे हैं।
सोशल साइट एक्स पर अपने पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा कि “ये कैसा आत्मनिर्भर भारत है? पहले चीनी का उत्पादन घटा, फिर स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर पहुंचा, अब विदेश से चीनी आयात कर रहे हैं — और दूसरी तरफ गन्ने को पेट्रोल में मिलाने के लिए Ethanol में झोंक रहे हैं !”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पोस्ट में मंहगी होती चीनी को लेकर मोदी सरकार से 3 बड़े सवाल भी पूछे हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा कि दुनिया के बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक भारत में आज चीनी का स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर क्यों है? नौबत निर्यात रोकने और 10 लाख टन चीनी duty-free आयात करने तक कैसे पहुंच गई?
खरगे ने अपने दूसरे सवाल में दावा किया कि तीन महीने में चीनी करीब 40% महंगी हो गई है और त्योहारों से पहले जनता पर पड़ी इस महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन है?
इसे भी पढ़ें: ईरान को लेकर ट्रंप की नई धमकी: वे समझौता करेंगे या तबाह हो जायेंगे
इतना ही नहीं अपने तीसरे सवाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने कहा कि जब देश में चीनी की कमी है और सरकार विदेश से चीनी मंगा रही है, तो गन्ने और अनाज को E20 के लिए Ethanol बनाने में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो रही?
विदेशो से चीनी आयत करने का मन बना रही सरकार:
गौरतलब है कि हाल ही में देशभर में चीनी के भाव में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। देश के अलग अलग राज्यों में चीनी के अलग अलग भाव सामने आये हैं। कई राज्यों में चीनी का भाव 65 रूपये किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में अगले एक सप्ताह के अंदर शुरू हो रहे त्यौहारों पर इसका बड़ा असर पड़ना तय है।
चीनी की बढ़ती कीमत को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सरकार के हवाले से दावा किया गया है कि चीनी के भाव को काबू करने के लिए सरकार विदेशो से चीनी का आयात करने जा रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
