कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, हिमाचल DGP से की गई FIR की मांग

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, हिमाचल DGP से की गई FIR की मांग

नई दिल्ली: लोकसभा सांसद कंगना रनौत की 10 नवंबर 2026 की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में लिखित शिकायत दी गई है।

जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की मौत से जुड़े घटनाक्रम पर की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई गई है। कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को यह पत्र सौंपकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और तय समय के भीतर साइबर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है।

इसके अलावा, संजय गांधी की मृत्यु के बाद मेनका गांधी को परिवार के आवास से बाहर निकाले जाने संबंधी दावों को भी शिकायत में शामिल करते हुए इन सभी तथ्यों की पुलिस जांच की मांग की गई है। कैप्टन अतुल शर्मा ने बीएनएसएस की धारा 173 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 और 197 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट से समाज में आपसी मनमुटाव फैलने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है, जिसकी तथ्यों के आधार पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से पोस्ट की डिजिटल सत्यता जांचने, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को सुरक्षित रखने और इसे फैलाने वालों का पता लगाने की अपील की है, जिसके बाद अब पुलिस मुख्यालय के अगले कदम का इंतजार है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं